पुलिस की रूटीन चेकिंग और कार से मिले 65 लाख रुपये

पूरूर थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जगदलपुर से बालोद की ओर आ रही एक सफेद क्रेटा कार को रोककर तलाशी..

IMG-20260527-WA0006

साजु चाको,बालोद । जिले के पूरूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान एक सफेद क्रेटा कार से 65 लाख रुपये नगद बरामद किये हैं। वाहन में सवार बालोद के सराफा व्यवसाई रकम से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने नकदी और वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

बालोद, कार से बरामद रुपये

दरअसल, पूरूर थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जगदलपुर से बालोद की ओर आ रही एक सफेद क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार से दो अलग-अलग बैगों में रखे 500 रुपये के नोटों में कुल 65 लाख रुपये नगद बरामद हुये।

पुलिस के मुताबिक, वाहन में मौजूद लोग मौके पर नगदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये नगदी और वाहन को जब्त कर लिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई जा रही थी और इसका इस्तेमाल किस काम के लिये किया जाना था।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page