खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई एक चैन माउण्टेन मशीन और दो हाईवा जब्त, प्रकरण दर्ज

01copy

गरियाबंद । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर बीएस उइके के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला स्तरीय खनिज टास्क फोर्स समिति की संयुक्त टीम ने 17 जून की रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस, राजस्व, वन एवं खनिज विभाग की संयुक्त निगरानी में ग्राम बकली अंतर्गत महानदी क्षेत्र से रात 1 बजे से 3 बजे के बीच अवैध रेत खनन और परिवहन में लिप्त एक चैन माउण्टेन मशीन और दो हाईवा जब्त किए गए। चैन माउण्टेन मशीन को थाना पाण्डुका और दोनों हाईवा को थाना राजिम की अभिरक्षा में रखा गया है।

सहायक खनि अधिकारी रोहित कुमार साहू ने बताया कि जब्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में खनि सिपाही खिलेश्वर ध्रुव, नगर सैनिक भुवनेश्वर वर्मा, लाकेश साहू, वाहन चालक नंद कुमार साहू की सक्रिय भागीदारी रही, वहीं पुलिस विभाग का भी विशेष योगदान रहा।

जिला प्रशासन द्वारा यह संदेश दिया गया है कि खनिज संसाधनों की अवैध दोहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page