पैरी नदी से अवैध रेत खनन के मामले में जेसीबी जब्त

1745328072_55edc59756823733452a

सुशासन तिहार में मिली शिकायत के बाद प्रशासन की कार्रवाई

रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत मिली शिकायत पर धमतरी जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आज मगरलोड तहसील के डूमरपाली-खिसोरा क्षेत्र में पैरी नदी से अवैध रूप से रेत निकालते हुये एक चैन माउंटेन जेसीबी मशीन को जब्त किया है।

खनिज विभाग की टीम ने इस मशीन को खिसोरा ग्राम पंचायत में अभिरक्षा में रखा है। यह कार्रवाई डूमरपाली के ग्रामीण द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें अवैध रेत खनन और ऊँचे दामों पर रेत की बिक्री की बात कही गई थी।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page