गरियाबंद। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर बिन्द्रानवागढ़ मंडल में रविवार 30 नवंबर 2025 को स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया है।

उपरोक्त पदयात्रा ग्राम पारागांव से भूतेश्वर महादेव मंदिर तक आयोजित होगी, इस पदयात्रा में राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिलचंद्राकर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस पद यात्रा की जानकारी जिला महामंत्री आशीष शर्मा द्वारा दी गई है।
There is no ads to display, Please add some
