गरियाबंद। दीगर राज्यों से होने वाले अवैध धान परिवहन व बिक्री पर नकेल कसते हुए गरियाबंद पुलिस ने पिछले 20 दिनों में विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 22 प्रकरणों में 20 चारपहिया वाहनों से 1786 कट्टा धान, लगभग 714.4 क्विंटल अवैध धान जप्त किया है, जिसकी कीमत करीब 22 लाख 14 हजार 640 रुपये बताई जा रही है।

इसी क्रम में 29 नवंबर 2025 को थाना अमलीपदर पुलिस ने चेकपोस्ट में कार्रवाई करते हुए ट्रक क्रमांक CG 04 JD 0761 से 611 कट्टा (244.4 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया। इसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 57 हजार 640 रुपये है।
पुलिस के अनुसार उड़िसा से अवैध रूप से लाये जा रहे धान को रोकने विशेष निगरानी निर्देश दिये गये थे।
चेकपोस्टों पर तैनात पुलिस लगातार संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान परिवहनकर्ताओं द्वारा किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज पेश न करने पर अवैध धान जप्त कर आगे की प्रक्रिया के लिये संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।
There is no ads to display, Please add some
