देवभोग क्षेत्र के सुखचंद बेसरा होंगे गरियाबंद कांग्रेस जिलाध्यक्ष

विगत कॉफी वर्षों के बाद ऐसा हुआ है कि गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी का जिला अध्यक्ष राजिम क्षेत्र से..

Oplus_16908288

किरीट ठक्कर, गरियाबंद। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 41जिला अध्यक्षों की सूचि जारी कर दी गई है। इस सूचि के अनुसार गरियाबंद जिले के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा होंगे।

देवभोग क्षेत्र के ग्राम दरलीपारा से बतौर सरपंच राजनैतिक जीवन की शुरूआत करने वाले बेसरा आगे चलकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवभोग के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष जनपद पंचायत देवभोग, मंडी उपाध्यक्ष गरियाबंद के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष रहे हैं।

विगत कॉफी वर्षों के बाद ऐसा हुआ है कि गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी का जिला अध्यक्ष राजिम क्षेत्र से नियुक्त नही किया जाकर जिले के सुदूर क्षेत्र देवभोग से किया गया है। माना जा रहा है कि इस बार जिला अध्यक्ष की नियुक्ति में शुक्ल परिवार की नही चली।

हालांकि जिला अध्यक्ष पद के लिये,अमितेश शुक्ल के सुपुत्र की दावेदारी को सशक्त माना जा रहा था किंतु अंतिम निर्णय बेहद सधा हुआ माना जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page