माननीय मुख्य न्यायाधीश की माताजी की पुण्य स्मृति में शांति हवन एवं श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न

इसके पश्चात भजन संध्या एवं शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

माननीय मुख्य न्यायाधीश की माताजी की पुण्य स्मृति में शांति हवन एवं श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की पूज्य माताजी स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942 – 15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में बुधवार, 18 फरवरी 2026 को सायं 5:00 बजे से 6:30 बजे तक शांति हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय मुख्य न्यायाधीश के शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर, बोदरी, बिलासपुर में संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धा एवं भक्ति भाव से शांति हवन भी सम्पन्न किया गया।

इसके पश्चात भजन संध्या एवं शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, उच्च संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों को स्मरण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद ने सदैव कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव की प्रेरणा दी। उनकी पावन स्मृतियाँ परिवार एवं समाज के लिये सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

कार्यक्रम में विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री), तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री), गजेंद्र यादव (विधि मंत्री), रमेश बैस (पूर्व राज्यपाल), सुशांत शुक्ला (विधायक) सहित उच्च न्यायालय के समस्त माननीय न्यायाधीशगण, महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव, वरिष्ठ अधिवक्तागण, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारी, जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page