बारिश ने खोली पालिका प्रशासन की पोल : नहीं सुधरी व्यवस्थायें
इस बार भी बारिश ने नगर की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था को एक बार फिर सामने ला दिया है। अधूरे निर्माण, अव्यवस्थित नालियों और बारिश पूर्व तैयारी की कमी का सीधा खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
